रांची, जून 23 -- रांची। डालसा ओर से मंगलवार को डीपीएस स्कूल, रांची में 'डॉन अभियान' के तहत छात्र-छात्राओं के लिए नशा मुक्ति विषय पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में डिप्टी एलएडीसी राजेश सिन्हा ने छात्रों को एनडीपीएस एक्ट-1985 की जानकारी देते हुए बताया कि अफीम या पोस्ता के उत्पादन अथवा कब्जे पर मात्रा के आधार पर 20 वर्ष तक की सजा और दो लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है। उन्होंने नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 की भी जानकारी दी। लाइफ सेवर्स एनजीओ के प्रमुख अतुल गेरा ने कहा कि नशा एक साइलेंट टेररिज्म की तरह है, जो समाज और देश को खोखला कर रहा है। यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज के लिए चला जागरूकता अभियान एनसीबी के शारिक उमर ने मादक पदार्थों की रोकथाम में एनसीबी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्...