देहरादून, फरवरी 12 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। टपकेश्वर रोड पर बीते सात फरवरी को हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। कैंट कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। दोनों ने नशे की लत पूरी करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीती सात फरवरी को गढ़ी कैंट निवासी प्रदीप ने केस दर्ज कराया। बताया कि उनकी पत्नी टपकेश्वर रोड से शेरबाग रोड की तरफ पैदल अपने घर लौट रही थीं। उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने पोस्ट ऑफिस तिराहे के पास चेकिंग के दौरान लाड सिंह और लक्की सिंह निवासी कांवली रोड, लक्ष्मण चौक को गिरफ्तार किया। जबकि, तीसरा आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही ह...