गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सोहना ने घरों को निशाना बनाकर गैस सिलेंडर चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में नूंह जिले के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी का रास्ता चुना था। पुलिस के अनुसार सेक्टर-40 इलाके में 13 अगस्त को एक व्यक्ति के घर से अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर चोरी कर लिया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-40 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। अपराध शाखा सोहना की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो जनवरी को अंबेडकर चौक, सोहना से दो संदिग्धों को काबू किया। आरोपियों की पहचान साहिल निवासी गवारका नूंह और अकील निवासी उड़ाका नूंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे नशे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.