दुमका, फरवरी 19 -- शिकारीपाड़ा महाविद्यालय में नशा पान पर रोकथाम के लिए परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम प्राचार्य सिकंदर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में की गई। महाविद्यालय में मादक पदार्थों एवं मादक पेय के सेवन के कुप्रभावों एवं इसके रोकथाम विषय पर राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट 02 की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अनुराधा जायसवाल की देखरेख में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया है। परिचर्चा की शुरुआत करते हुए डॉ अनुराधा ने बतलाया कि नशा अपने आप में एक सामाजिक बुराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...