मेरठ, मार्च 13 -- स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने देश में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने तथा सामाजिक सद्भाव हेतु जनजागरण रैली निकाली। रैली नगर के मुख्य मार्ग तथा कॉलोनियों से होती हुई वापस महाविद्यालय पर आकर समाप्त हुई। सभी स्वयंसेवकों ने नगर वासियों को मद्यपान, नशा तथा अन्य व्यसनों से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. महेश सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर कुमार, डॉ. संयोगिता, अंजली रानी, महीपाल सिंह, अनुमंडल, रितु कौर, रिया, दीपांशी, तनिषा, ईशा, मानसी ,सोनिया, जिया आदि स्वयंसेवक रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.