रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- रुद्रपुर। पुलिस ने रविवार को रम्पुरा क्षेत्र से 192 अवैध कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार रम्पुरा चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एफएसएल के पास पुलिस ने किच्छा निवासी शारिक पुत्र शकील अहमद को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से आठ पत्तों में कुल 192 कैप्सूल बरामद हुए, जो कि नशे के लिए उपयोग की जाती है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और ये दवाएं उसने बिलासपुर क्षेत्र के एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदी थीं। चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.