नोएडा, जून 24 -- ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय ने नशे की तस्करी के दोषी को छह महीने 15 दिन कारावास की सजा सुनाई। नोएडा सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने करीब एक साल पहले दिनेश कुमार को नशे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत ने आरोपी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना राशि जमा न करने पर 10 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...