रिषिकेष, फरवरी 26 -- नशा तस्करी में संलिप्त एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी में आरोपी से सात ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ में आरोपी की पहचान रवि कुमार पुत्र सूरजपाल, निवासी कृष्णानगर कॉलोनी, ऋषिकेश के रूप में हुई है। एम्स चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आरोपी को बीते बुधवार को गश्त के दौरान बैराज क्षेत्र में गंगा किनारे एक खाली मैदान से संदिग्ध अवस्था में पकड़ा था। तलाशी में उसके पास से स्मैक बरामद हुई। बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...