मुरादाबाद, जून 21 -- क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात, नकदी, घरेलू सामान तथा तीन चाकू बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी थाना मझोला धीमरी आज़ाद नगर के खलील, फहीम और यूनूस हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीनों को मुखबिर की सूचना पर रविवार को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने थाना क्षेत्र के कमालपुर फतेहाबाद और शिमलाठेर क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए गांवों में चोरी करते थे। यह भी पढ़ें- नशे की जरूरत पूरी करने को करते थे चोरी, तीन दबोचे चोरी का अधिकांश सामान राह चलते लोगों और कबाड़ियों को बेचने के ...