नशे की जद में जा रही युवा पीढ़ी, गांजा से लेकर ब्राउन सुगर तक का बढ़ा चलन
गोड्डा, मई 9 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । गोड्डा जिला भर में नशे का कारोबार लगातार फैलता जा रहा है और इसकी चपेट में सबसे अधिक युवा पीढ़ी आ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गांजा, ब्राउन शुगर और प्रतिबंधित कफ सिरप का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ा है। स्थिति यह है कि कम उम्र के युवक भी नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं। हाल के महीनों में पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपितों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच पाई गई है। जानकारी के अनुसार गोड्डा शहर के कुछ इलाकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरी छिपे नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। विशेष रूप से गोड्डा से सटे बिहार बॉर्डर के गांवों में गांजा और कफ सिरप की तस्करी अधिक होने की बात सामने आ रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों का फायदा उठाकर तस्कर आसानी से एक राज्य से दूसरे राज्य तक नशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.