अल्मोड़ा, मई 23 -- मुकेश सक्टा , अल्मोड़ा। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के की पहल पर एसओजी और एएनटीएफ टीम ने नशे की गिरफ्त में आए युवक की काउंसलिंग की। युवक और परिवार के सदस्यों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। परिजनों की सहमति के बाद युवक को उपचार के लिए बेस स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए व्यक्तियों को मुख्यधारा में वापस लाकर उनके जीवन को नई दिशा देना भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...