मुरादाबाद, मई 29 -- एम्स के अधीन मंडलीय जिला अस्पताल में संचालित हो रहे एटीएफ (एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलटी) पर नशे की लत का इलाज कराने पहुंचे एक मरीज ने शुक्रवार को हंगामा किया। उसने केंद्र पर कार्यरत स्टाफ पर उसे दवा नहीं देने का आरोप लगाया, साथ ही नशे के इलाज के लिए यहां दी जा रही दवा कुछ लोगों द्वारा अस्पताल परिसर के बाहर अन्य लोगों को बांटने का आरोप भी लगाया। उसने इसे लेकर अपनी तरफ से बनाया गया वीडियो भी दिखाया। मरीज के हंगामा मचाने पर एटीएफ पर कार्यरत काउंसलर विकास भटनागर और डाटा मैनेजर विनीत यादव उसे लेकर सीएमएस कक्ष में पहुंचे। सीएमएस डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय को बताया कि यह मरीज पूर्व में दी गई दवा खत्म होने से पहले ही नई दवा लेने के लिए आ गया है। इसलिए दवा देने से मना किया गया। मरीज ने केंद्र पर मिल रही दवा अस्पताल परिसर के बाहर बांटे ज...