अलवर, जुलाई 10 -- राजस्थान के अलवर जिले में अब अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो चुके हैं। रामगढ़ थाना क्षेत्र में मायके आई एक महिला को कथित तौर पर घर से नशे का इंजेक्शन लगाकर अगवाकर गैंगरेप करके उसे सूखे कुंए में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महिला अगवा करने के लिए बाइक से आए थे आरोपी प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात बीते 3 जुलाई की रात करीब 11 बजे की है, जब महिला अपने मायके में थी और घर में उसके पिता भी मौजूद थे। देर रात तीन युवक बाइक से उसके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। आवाज सुनकर महिला ने जब दरवाजा खोला तो दो युवक बाइक से नीचे उतरकर आए और महिला को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को नशे का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके ...