पटना, मार्च 7 -- नशे के इंजेक्शन की तस्करी शहर में बहुत बढ़ गई है। औषधि विभाग की टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर दरियापुर में छापेमारी की। ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने छापेमारी में एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी का नाम सौरभ उर्फ बॉबी है। इसके पास से नशा के इंजेक्शन का 120 सेंपल पकड़ाया, जिसे औषधि विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है। दरियापुर पानी टंकी के पास शाम होते ही नशेड़ियों को जमावड़ा लगने लगता था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत औषधि विभाग की टीम से की। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार और ड्रग इंस्पेक्टर नेहा ने इंजेक्शन बेचने वालों को पकड़ा। मौके पर से दो आरोपी फरार हो गए। औषधि विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। नशे का कारोबार करने वाले दरियापुर पानी टंकी के पास अस्थायी दुकान लगा 20 से 25 वर्ष के य...