लखीसराय, फरवरी 14 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। नशे की लत में युवा अपनी जान तक गंवा रहे हैं। शुक्रवार को टाउन थानाक्षेत्र के रामटोला बलुआपर निवासी कल्लू साव का 15 वर्षीय पुत्र राजू कुमार की मौत हो गई। परिजन के अनुसार राजू लगातार सुलेशन का नशा कर रहा था। मना करने के बाद भी नहीं मान रहा था। शुक्रवार को अधिक नशा के कारण उककी हालत गंभीर हो गई। परिजन द्वारा उसे शाम करीब 7 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत बताया। इधर इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष सुनील साहनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...