मेरठ, जून 28 -- वलीदपुर गांव स्थित हिन्द मजदूर किसान समिति के मुख्यालय श्रीपरमधाम न्यास में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति से जुड़े हजारों समर्थकों ने भाग लिया। इस दौरान समर्थकों ने जातिवाद और नशे से दूर रहकर समाज सेवा का संकल्प लेते हुए जनेऊ धारण किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु चन्द्रमोहन ने हजारों पिछड़े वर्ग के युवाओं को जनेऊ धारण कराया। युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने, जातिवाद से स्वयं दूर रहने और समाज को भी इससे बचाने की शपथ दिलाई गई। चन्द्रमोहन ने कहा कि मनुस्मृति के अनुसार जनेऊ धारण व्यक्ति को ब्राह्मण पद की ओर अग्रसर करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति संसार का पहला संविधान है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे और जातिगत भेदभाव से दूर रहकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन...