रायबरेली, जून 22 -- रायबरेली। जिले में घटित हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एसपी रवि कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में नशे की जांच की गई। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों की जांच के बाद उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाने की कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...