कौशाम्बी, जनवरी 28 -- मंझनपुर कोतवाली के एक गांव की महिला ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। महिला ने बताया कि उसका भतीजा नशेड़ी है। शराब पीकर आएदिन परिवार में कहासुनी और मारपीट करता है। 26 जनवरी को वह घर पर अकेले थी। वह शराब के नशे में धुत होकर आया और उससे अश्लील हरकत करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर उसने अपने परिवार के अन्य लोगों को बुला लिया। दरवाजे पर घसीटकर परिजनों के साथ उसने बेरहमी से मारापीटा। महिला का दावा है कि मारपीट का उसके पास वीडियो भी है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंझनपुर कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...