बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। संवाददाता नशेड़ियो ने प्राइवेट बस चालक को मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के बेल्दान गांव निवासी 40 वर्षीय अवधेश पुत्र धरमपाल प्राइवेट बस चलाता है। मंगलवार की रात वह बाबूलाल चौहारे से बस स्टैड़ गया था। वहां पर पांच नशेड़ी बैठे थे। नशेड़ियों ने उसे गाली गलौज देना शुरू कर दिया। अवधेश ने इसका विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर नशेड़ियों ने उसे डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...