कन्नौज, मार्च 7 -- कन्नौज। शराबी ने सौतेले पिता पर अपने नाबालिक बेटे के साथ कुकर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को काल कर दी। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल पुलिस ने जान पड़ताल शुरू कर दी। जांच में मामला फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने शराबी को कड़ी चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। दरअसल पूरा मामला सदर कोतवाली की कला चौकी क्षेत्र का है यहां के मोहल्ला फर्श रोड निवासी सुमांशु तिवारी ने डायल 112 पर सूचना दी की उसके सौतेले पिता ने उसके 12 वर्षीय पुत्र के साथ को कम किया है। नाबालिग के साथ हुई घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई और कला चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। चौकी प्रभारी के मुताबिक मामला पूरी तरह फर्जी था। अनिल कुमार ने अपने सौतेले पुत्र को अपनी चल चल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। ...