हमीरपुर, मई 16 -- मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के गांव अरतरा में शराब पीकर अराजकता फैला रहे दबंगों ने चौकी इंचार्ज के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के बड़ी आबादी वाले गांव अरतरा में शुक्रवार की रात कुछ दबंग सरेआम शराब पीकर लोगों को गाली-गलौच करते हुए गांव में अराजकता फैला रहे थे। गांव में हो हल्ला और गाली-गलौज का शोरगुल से लोगों की नींद हराम हो गई थी। किसी ने इसकी सूचना स्थानीय चौकी के दरोगा मनोज मिश्रा को दी तो वह मौके पर पहुंच गए। दरोगा के दबंगों को रोके जाने और अपने घरों को जाने को कहने से नाराज दबंग दरोगा से उलझ गए। गालीगलौज करने लगे।ग्रामीणों की मानें तो गांव के एक विवादित और चर्चित यूट्यूबर के भाई ने दरोगा से मारपीट कर दी है। इस संबंध ...