कानपुर, दिसम्बर 5 -- कल्याणपुर। पनकी रोड चौकी प्रभारी पुष्पराज सिंह गुरुवार देर रात साथी दरोगा सचिन भाटी के साथ अपनी कार से थाने जा रहे थे। अभी वह सीएनजी पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारी थी। जिसके चलते दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि कार सवार युवक फर्रुखाबाद के रहने वाले अमरेंद्र भदौरिया और अजीत प्रताप सिंह हैं। दोनों बेहद नशे की हालत मिले हैं। कार से शराब की बोतल भी बरामद हुई हैं। फिलहाल दोनों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...