कानपुर, मई 31 -- चकेरी। पीएसी मोड़ पर रेड सिग्नल पर खड़ी कार में पीछे से आए नशेबाज कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने आरोपित को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह कार लेकर भाग गया। घायल कार सवारों ने चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सनिगवां के भाभा नगर निवासी आशुतोष पाठक के अनुसार बीती 26 मई की शाम को वह कार से कचहरी से घर जा रहे थे तभी पीएसी मोड़ पर रेड सिग्नल होने के चलते उन्होंने कार खड़ी कर दी। उसी दौरान पीछे से आये कार चालक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे आशुतोष समेत कार में सवार उनके साथी नीरज सिंह और सुरेंद्र पांडेय घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने आरोपित कार चालक को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह कार लेकर भाग निकला। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पीड़ि...