बांका, फरवरी 18 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले प्रोन्नत मध्य विद्यालय सादपुर का प्रांगण इन दिनों नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। शिक्षकों और बच्चों की अनुपस्थिति में विद्यालय परिसर में खुलेआम नशाखोरी की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि, सुबह और शाम के समय विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है और सूखे नशे का सेवन धड़ल्ले से किया जाता है। स्थिति यह है कि विद्यालय में ताला लगते ही क्षेत्र के नशेड़ी सक्रिय हो जाते हैं। ग्रामीण सुधांशु कुमार सिंह के अनुसार, विद्यालय परिसर स्थित सीढ़ी के ठीक नीचे सिगरेट सहित स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों के अवशेष अक्सर पाए जाते हैं। इससे न केवल विद्यालय की गरिमा धूमिल हो रही है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभिभावकों का कहना है क...