कौशाम्बी, जनवरी 30 -- करारी थाना क्षेत्र के चक हिंगुई निवासी महेश कुमार पुत्र छोटेलाल रैदास ने बताया कि गुरुवार सुबह सगा भाई राम प्रवेश शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। जमीन पर पटककर सीने में दांत काट लिया। चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...