औरंगाबाद, मई 17 -- रफीगंज थाना क्षेत्र के खैरी गांव में एक महिला ने नशे की लत से परेशान होकर अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। खैरी गांव निवासी दिनेश यादव की पत्नी कलावती देवी ने आवेदन में बताया कि उनका पति अक्सर नशा कर घर में उनके तथा बच्चों के साथ मारपीट करता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी शराब पीने के मामले में पति जेल जा चुका है। आरोप है कि शनिवार को पति ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने अपने भाई को सूचना दी और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को थाना ले आई। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को औरंगाबाद न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...