कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के नंदा का पूरा गांव में गुरुवार शाम एक सिपाही के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया। अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी नशे में धुत था। मुकदमा कायम कर आरक्षी का मेडिकल करा दिया गया है। अभियुक्त की तलाश कराई जा रही है। सरायअकिल थाने की तिल्हापुर चौकी में तैनात सिपाही गोविंद कुमार गुरुवार की शाम रूटी गश्त के लिए नंदा का पुरवा गांव गए थे। अधिकारियों ने बताया कि वहां उनको एक नशेड़ी मिल गया और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने पास रहे धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे सिपाही को कंधे के साथ शरीर के अन्य अंगों में भी चोटें आईं। यह भी पढ़ें- हथियार व बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीछा कर उसको पकड़ने का प्रयास भी किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एएसपी रा...