कौशाम्बी, मई 3 -- पिपरी थाना क्षेत्र के लोकीपुर गांव में नशेड़ी युवक ने माता-पिता व पत्नी की पिटाई कर दी। इससे सभी को चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लोकीपुर गांव की अंकिता देवी ने बताया कि उसका पति रामबाबू शराब के नशे का आदी है। वह आए दिन नशे में धुत होकर गाली-गलौज करता रहता है। पीड़िता के अनुसार, एक मई की रात करीब 10 बजे पति शराब पीकर घर आया और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची सास सुमन देवी व ससुर शंभू को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी अभिषेक सिंह ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...