नशेड़ी ने पत्नी और बच्चों को जिंदा जलाने का किया प्रयास
मिर्जापुर, मई 4 -- जिगना (मिर्जापुर)। बघेड़ा खुर्द गांव में शनिवार देर रात एक नशेड़ी पति ने पत्नी और चार बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय रहते पत्नी की नींद खुल गई और वह बच्चों को लेकर बाहर निकल आई, जिससे सभी की जान बच गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दलित बस्ती निवासी देवेंद्र कुमार राजगीर मिस्त्री है। उसकी पत्नी पूजा देवी ने बताया कि वह अपनी 14 वर्षीय बेटी अंजली, 10 वर्षीय अनुराग, छह वर्षीय दीपांशु और तीन वर्षीय शिवांश के साथ मड़हे में सो रही थी। इसी दौरान अचानक आग की लपटें उठने लगीं। किसी तरह वह बच्चों को लेकर बाहर निकल आई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मड़हा जलकर राख हो गया। आग में साइकिल, चारपाई, बिस्तर, बर्तन, आट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.