नशेड़ी करते हैं छेड़खानी, उन्हें बचाने की गुहार
प्रयागराज, मार्च 19 -- सरायइनायत क्षेत्र में नशेड़ियों की हरकतों से परेशान महिलाओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिए महिलाएं वहां बैठ गईं जहां पर लोग उनसे मिलने का इंतजार करते हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि ग्राम सभा तेंदुई में अफीम और गांजे का कारोबार हो रहा है। आंखों में आंसूभर उन्होंने अपना दर्द बयां किया। कहा कि उनकी बेटियां जब रास्ते से गुजरती हैं तो लोग छेड़खानी करते हैं। परिजनों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करते हैं। पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन वो भी कुछ नहीं करती है। महिलाओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन में थानाध्यक्ष सरायइनायत को यह हिदायत देने के लिए कहा है कि इनके ऊपर कार्रवाई करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.