कौशाम्बी, मार्च 20 -- मंझनपुर, संवाददाता नगर पालिका परिषद भरवारी के गौरा तिराहे पर नशेड़ी युवकों ने अकारण एक सिपाही की पिटाई कर दी। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाघपुर गांव निवासी कुलदीप कुमार पांडेय पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। इन दिनों उनकी तैनाती कानपुर देहात में त्रिनेत्र सेल में है। बुधवार की शाम वह तीन दिन के आकस्मिक अवकाश पर घर जा रहे थे। भरवारी के गौरा तिराहे पर सवारी वाहन से उतरने के बाद दूसरे साधन का इंतजार कर रहे थे। तभी कार सवार तीन युवक आए और अकारण अभद्रता करने लगे। पीड़ित के मुताबिक इसका विरोध करने पर नशे में धुत आरोपियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। चीख-प...