फरीदाबाद, मार्च 11 -- नूंह, संवाददाता। अपराध अनुसंधान शाखा तावड़ू की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 50 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है। मामले में दो लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब छह बजे एसआई विजयपाल अपनी टीम के साथ लखपत चौक तावड़ू क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक नई अनाज मंडी तावड़ू के अंदर बंद दुकानों के पीछे खड़ा होकर हेरोइन बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुरसलिम पुत्र असरुदीन निवासी गांव भाजलाका थाना सदर तावड़ू बताया। नियमों के अनुसार तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की जे...