फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद। पुलिस ने 1.220 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव प्रहलादपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक अपराध शाखा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज प्रकाश को उसके गांव से काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किसी अन्य व्यक्ति के लिए काम करता था और रोजाना 500 रुपये के बदले गांजा बेचता था। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.