फरीदाबाद, मार्च 26 -- फरीदाबाद, संवाददाता। अपराध शाखा सेंट्रल टीम ने कार्रवाई करते हुए 5.600 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सेक्टर-2 बाईपास रोड के पास से काबू किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सुजीत सिंह निवासी पश्चिम चंपारण, बिहार के रूप में हुई है। वह गांजा अलीगढ़ से लाकर दिल्ली बेचने जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...