भागलपुर, जुलाई 21 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। मादक पदार्थ के तस्कर और माफिया पुलिस से बचने के लिए महिलाओं और नाबालिग को पेडलर बना रहे हैं। कुछ पैसों का लोभ देकर माफिया उन्हें इस अवैध कारोबार में शामिल होने को मजबूर कर रहे हैं। शराब हो, ब्राउन शुगर, प्रतिबंधित कफ सीरप या अन्य नशीले पदार्थ। इन मादक पदार्थों के साथ काफी संख्या में महिलाएं गिरफ्तार की गई हैं और नाबालिग को पुलिस ने संरक्षण में लेकर कानूनी कार्रवाई की है। इतना ही नहीं हथियार तस्करी में भी तस्कर नाबालिग को अपनी ढाल बना रहे हैं। उनके जरिए अवैध हथियार को एक जगह से दूसरी जगह भेजने का काम कर रहे हैं। मादक पदार्थ और अवैध हथियार के साथ इन मामलों में नाबालिग को निरुद्ध किया गया

नाबालिगों की गिरफ्तारी मादक पदार्थ के साथ विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध करने की बात करें तो 19 जुलाई को बबर...