अररिया, मई 31 -- बथनाहा, एक संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को एसएसबी 56वीं बटालियन बथनाहा मुख्यालय सहित अन्य सभी सीमा चौकियों पर तंबाकू निषेध प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरीय अधिकारियों, अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं जवानों ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। कार्यक्रम का आयोजन द्वितीय कमान अधिकारी (कमान अधिकारी) नितिन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तंबाकू फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग तथा टीबी जैसी गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए सभी को धूम्रपान एवं नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू न...