रुडकी, फरवरी 10 -- कोतवाली पुलिस ने एक युवक को नशे के 139 कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोतवाली के एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि कोतवाली के पुलिसकर्मी आशीष भट्ट, विनोद कुमार, संदीप कुमार, कपिल देव और अरुण कुमार क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान उनको एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। उन्होंने उसकी तलाशी ली। उसके कब्जे से 139 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसने अपना नाम अकरम पुत्र अहसान निवासी पटवारी मोहल्ला सुल्तानपुर बताया है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। फोटो --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.