देहरादून, मार्च 13 -- देहरादून। क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने 168 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल (ट्रामाडोल) बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी पीटर के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र बडोनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान झील तिराहा, आर्मी एरिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने शक होने पर पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके हाथ में पकड़ी एक सफेद पन्नी से सात पत्तों में कुल 168 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। मौके पर औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी को बुलाकर कार्रवाई पूरी की गई। आरोपी की पहचान गुलफाम अली उर्फ पीटर (48) निवासी बड़ा भारूवाला, क्लेमनटाउन के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि पीटर खुद भी नशा करता है और मुनाफे के...