फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-62 स्थित आशियाना फ्लैट के पास नशीले इंजेक्शन बेचने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ के गांव उसरी, हाल मकान नंबर-906 सेक्टर-65 बल्लभगढ़ निवासी आरोपी संदीप को पकड़ लिया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 21 पेंटाजोसिन लैक्टेट इंजेक्शन बरामद हुए। ड्रग इंस्पेक्टर की जांच में ये इंजेक्शन एनडीपीएस श्रेणी के पाए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.