फरीदाबाद, जनवरी 10 -- पलवल, संवाददाता। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी नारकोटिक्स सैल ने 240 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ एक तस्कर को दबोचा। आरोपी के खिलाफ होडल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसपी पलवल वरुण सिंगला के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने गढ़ी मोड़, होडल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के उसफार गांव निवासी आरिफ के रूप में हुई है। टीम गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल के पास खड़ा होकर नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर तुरंत दबिश दी गई और संदिग्ध को हिरो स्प्लेंडर बाइक सहित पकड़ा गया। राजपत्रित अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.