बिजनौर, जनवरी 31 -- जिला केमिस्ट एवं ड्रग एसोसिएशन ने नकली, नशीली व अधोमानक दवाइयों के निर्माण व अवैध बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन में संगठन ने दवा के क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार, नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री तथा नकली व अधोमानक दवाओं के निर्माण पर गहरी चिंता व्यक्त की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह मामला जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है, जो जीवन और मृत्यु का प्रश्न बन चुका है, इसलिए इसे राष्ट्रीय महत्व का विषय मानते हुए कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। एसोसिएशन ने मांग की कि यदि किसी क्षेत्र में नशीली या अधोमानक दवाइयां पाई जाती हैं तो उसे संबंधित औषधि नियंत्रण एवं प्रशासनिक अधिकारियों की विफलता माना जाए और ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.