सीतामढ़ी, मार्च 22 -- परिहार। एसएसबी कैंप कन्हमां एवं गोरहारी के जवानों ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा संग दो तस्कराें को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बेला क्षेत्र के मैच पुली गांव निवासी बद्री प्रसाद के पुत्र कौशल प्रसाद गुप्ता एवं कमलेश के रूप में हुई। पुलिस ने नशीली दवा के अलावा दो मोबाइल व 3620 रुपये भारतीय करंसी व 51 हजार नेपाली करंसी बरामद किया है। एसएसबी ने आरोपी को अग्रेतर कार्रवाई के लिए बेला पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने एफआईआर कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जब्त की गई नशीली दवाओं में 37 बोतल कोडिन कफ सिरप, 228 अस्पैम टेबलेट, 305 नाइट्रोसन टेबलेट, 108 नाइट्रोवेट टेबलेट और स्पास्मो प्रॉक्सीवोन 194 टेबलेट शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.