सहरसा, नवम्बर 30 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा पंचायत के बेला गांव में पिक अप वैन सहित जब्त नशीली दवा मामले में गिरफ्तार तीन तस्कर को पुछताछ के बाद न्यायालय भेजा गया। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि गिरफ्तार सोनू राम (पटना), विक्की कुमार( जहानाबाद) एवं नीतीश कुमार (महिषी) से इस मामले में आवश्यक पुछताछ की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को इस मामले में कुछ अहम जानकारी मिली है जिसके आधार पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। मालूम हो कि बिहरा थाना पुलिस ने बिहरा पंचायत के बेला गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक पिकअप वैन में रखे 39 कार्टन नशीली दवा सहित स्लाईन एवं स्रिंच का कार्टन जब्त जहां किया था वहीं तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने वहां खड़े एक कार को भी जब्त किया था जिसकी छानबीन की जा र...