सिमडेगा, मार्च 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नशीली दवा के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने नशीली दवाओं के कारोबारी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। टाउन थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ बैजु उरांव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नैगमटोली के पास जाहिद खलीफा नामक युवक बाईक से घूम-घूम कर प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन हेतु एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान जाहिद खलीफा के पास से प्रतिबंधित नशीली दवा 120 पीस बरामद किया गया। मौके पर कई पुलिस अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...