अररिया, अप्रैल 5 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी प्रदेश अंतर्गत उर्लाबारी थाना पुलिस ने नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनो के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ, नगद राशि और अन्य सामग्री बरामद की है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय, विराटनगर से मिली जानकारी के अनुसार उर्लाबारी नगरपालिका वार्ड नंबर तीन से स्थानीय निवासी योगेंद्र तुम्हांग और कमल दहाल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 26,065 पीस प्रतिबंधित नशीली दवा, आठ ग्राम ब्राउन शुगर, दो किलो 230 ग्राम गांजा, 22,270 नेपाली करंसी, तीन मोबाइल फोन तथा एक स्कूटी बरामद की गई। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मिली। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी लंबे समय से नशीली दवाओं के अवैध कारोबा...