नशीली दवा के साथ आरोपित गिरफ्तार
मधुबनी, अगस्त 23 -- हरलाखी। पिपरौन व दिघीयाटोल एसएसबी कैम्प के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पिपरौन गांव के ही रामलखन महतो के पुत्र नागेंद्र महतो के रूप में बताए गए हैं। एसएसबी द्वारा की गई पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह प्रतिबंधित नशीली दवा गंगौर गांव निवासी सीतेश कुमार नाम के व्यक्ति से प्राप्त हुई थी व वह इसे अपने क्षेत्र में बेचने के लिए ला रहा था। रविवार को एनएच 227 के समीप नाका लगाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.