सीतामढ़ी, मार्च 14 -- बैरगनिया। एसएसबी 20वीं बटालियन के जवानों व स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को इंडो-नेपाल बॉर्डर से प्रतिबंधित व नशीली दवाओं की बड़ी खेप को भारतीय क्षेत्र से नेपाल की तरफ ले जाने के क्रम में एक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बंटी कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस व एसएसबी 20वीं बटालियन के जवानों की कारवाई में इंडो-नेपाल बॉर्डर के समीप से एक संदिग्ध व्यक्ति की तालाशी के क्रम में उसके पाकेट व काले रंग की पोलीथिन से 21 बोतल कोडीन नामक कफ सिरप व 280 पीस नाईट्राजेपाम नामक नशीली व प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई। पूछताछ के क्रम में उसकी पहचान नेपाल के रौतहट जिला मुख्यालय गौर नगरपालिका-5 निवासी शागीर अंसारी के पुत्र मो. कुद्दूस के रूप में की गई। ...