सीतामढ़ी, अगस्त 18 -- सोनबरसा। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सर्लाही जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। हरिवन नगरपालिका के डाबरी गांव में रविवार को चलाए गए विशेष तलाशी अभियान में पुलिस ने नशीली कैप्सूल और 1.213 किलो गांजा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस कार्यालय, सर्लाही के अनुसार हरिवन नगरपालिका-3 के डाबरी गांव को नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री और सेवन के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। इसी सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रसाद गौतम के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम ने गांव में छापेमारी की। पुलिस ने हरिवन नगरपालिका-3 निवासी रत्ना कुमारी योञ्जन के घर की तलाशी ली।

नशीली दवाओं की बरामदगी इस दौरान आदिश्र की छह, एस्पाम-10 की 64, आई-पीएम-10 की 44, नाइट...