देहरादून, मई 14 -- एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बसंत विहार क्षेत्र से नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपी ये दवाइयां स्कूल-कॉलेजों के छात्रों और स्थानीय नशेड़ियों को महंगे दामों पर बेचने की फिराक में था। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर एएनटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी की टीम ने हरबंसवाला तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 960 नशीले कैप्सूल (ट्रामाडोल व डाइसाइक्लोमाइन) और 975 प्रतिबंधित अल्प्रजोलम की गोलियां बरामद हुईं। आरोपी की पहचान 44 वर्षीय दिलशाद निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में पता लगा कि वह दवाएं...