सीतामढ़ी, जून 22 -- शिवहर। जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के श्यामपुर भटहां गांव में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नालसा की महत्वाकांक्षी 'डॉन' (नशीली दवाओं के प्रति जागरूकता और कल्याण मार्गदर्शन) योजना, 2025 के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के बढ़ते दुरुपयोग के खिलाफ लोगों को सचेत करना तथा इससे प्रभावित लोगों को कानूनी सहायता व पुनर्वास के अवसरों से जोड़ना था। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता जितेंद्र कुंवर तथा पैरा लीगल वालंटियर रामकृष्ण विकास ने लोगों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- विधिक जागरूकता शिविर में दी गयी उनके अधिकारो की कानुनी जानकारी उन्होंने क...